समस्तीपुर:
बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) में निगरानी विभाग (monitoring department) की टीम ने सहायक विद्युत अभियंता (Assistant Electrical Engineer) को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद सहायक विद्युत अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ पटना लेकर निकल गई है। निगरानी के इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है।

3 हजार रुपये घूस लेते धराये
मिली जानकारी के अनुसार अभियंता ने मीटर रीडिंग कर्मी से लाइसेंस रिन्युअल के बदले 3 हजार रुपये की मांग की थी। यही रकम लेते हुए विद्युत अभियंता रंगे हाथ पकड़ा गया। सहायक विद्युत अभियंता की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर के सरायरंजन कार्यालय में कार्यरत है। उसी कार्यालय से गिरफ्तार कर निगरानी की टीम उन्हें पटना ले गई है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे बिजली विभाग कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

ग्रॉफ पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी विभाग
बता दें कि निगरानी विभाग की टीम राज्य में बढ़ रहे भ्रष्ट्रचार के ग्रॉफ पर रोक लगाने के लिए सख्त रूख ले रही है। आए दिन राज्य में किसी न किसी भ्रष्ट अधिकारी पर निगरानी विभाग का डंडा चल ही जाता है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार अब तक निगरानी विभाग के हत्थे जितने भी अधिकारी चढ़े हैं उनमें सबसे अधिक संख्या इंजीनियरों की है।