logo

दरभंगा के स्कूल हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने किया घेराव

suicide_hang.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के दरभंगा जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल के हॉस्टल में छात्र का शव फंदे से लटका मिला है। शव मिलने से पूरे हॉस्टल में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार 'पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी' के अरावली कनीय हाउस में पढ़ रहा सातवीं कक्षा का छात्र है। जिसका शव मंगलवार की सुबह बेड के ऊपर लगे पंखे में लटका मिला है। मृतक छात्र की पहचान केवटी पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार साहू के बेटे जीतन गौतम के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर गाड़ी में रख ले जाने का प्रयास करने लगी। जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए गाड़ी का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। वहीं मृतक के पिता ने बातचीत में बताया कि मेरे बेटे के साथ अक्सर स्कूल में मारपीट किया जा रहा था। बीती रात भी उसने मोबाइल फोन पर मारपीट करने की बात कही थी। जिस पर परिजनों ने सुबह आने को कहकर सो गए। लेकिन सुबह घर वालों को हॉस्टल जाने से पहले ही आत्महत्या की खबर मिली। वहीं घटना के बाद उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जांच टीम के आने से पहले साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को उतारकर ले जाया जा रहा था। 
वहीं स्कूल परिसर में मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटनास्थल पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वही परिजन के द्वारा स्कूल के प्राचार्य को सामने लाने की मांग की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar crime news bihar crime news suicide case suicide case news darbhanga news