logo

जान पर भारी पड़ा रिल्स बनाने का क्रेज, बिहार में 6 लोग गंगा नदी में डूबे

dooba.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के खगड़िया में रिल्स बनाने के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए। इनमें से 4 लोग अब भी लापता है। वहीं 2 की जान को बचा लिया गया। जिनकी जान बची है उन्होंने बताया कि शनिवार को हम सारे लोग रिल्स बनाने गए थे। रील बनाने के दौरान सभी गहरे पाने में चले गए और डूबने लगे। जब इनलोगों ने हल्ला मचाया तो ग्रामीणों ने दो को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। वहीं बाकी लोगों को निकालने के लिए पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लापता लड़कों के घर में चीत्कार मच गई है।


4 लोग अब भी लापता 
बता दें कि शनिवार को खगड़िया के परबत्ता स्थित अगुवानी के गंगा घाट पर नहाने आए 6 लोग रील बनाने के दौरान पानी में डूब गए। 4 लोग अब भी लापता है। लापता हुए युवक में आदित्य कुमार,निखिल कुमार,राजन कुमार एवं शुभम कुमार शामिल है। इनमें से आदित्य और राजन अपने घर का इकलौता बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए कुल्हड़िया गांव में आए थे। 


SDRF की टीम जांच में जुटी
लापता युवकों की तलाश में एसडीआरएफ( SDRF) की टीम को बुलाया गया है. अभी तक किसी भी युवक का कुछ पता नही चल पाया है. सुरक्षित बचे 2 लोगों को खगड़िया के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनका इलाज जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsbhagalpur newsinstagram reels