logo

BIHAR : 67वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदलने की फिर उठी मांग, अन्य परीक्षाओं से क्लैश हो रहा डेट 

BPSC-LOGO5.jpg

डेस्क:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग उठने लगी है। 30 सितंबर को पूर्व निर्धारित यूपी सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा (UPPSC Mains) और एनटीए जेआरएफ नेट (UGC NET) की परीक्षा होने के आधार पर परीक्षा तिथि में बदलाव  की मांग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले ये परीक्षा 21 सितंबर को होने वाली थी लेकिन परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं के कारण इसे 30 सितंबर को कर दिया गया। अब इस तिथि को लेकर भी अभ्यर्थी नाखुश दिख रहे हैं। बता दें कि 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit card Release today) आज जारी होना है।


UPPSC Mains एग्जाम 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC की परीक्षा की तिथि अन्य परीक्षाओं से डेट क्लैश हो रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का UPPSC Mains एग्जाम 27 सितंबर से 01 अक्टूरबर तक आयोजित किया जाना है। इसके अलावा UGC NET एनवॉयरमेंटल साइंस का पेपर भी 30 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर कैंडिडेट्स चिंतित हैं।