logo

गया में रेप पीड़िता के घर इलाज के लिए आए डॉक्टर को पेड़ से बांधकर मारा, तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा

गया1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जिले से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमे यहाँ रेप पीड़िता के घर पर इलाज के लिए आए एक डॉक्टर को पेड़ से बांध कर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। डॉक्टर को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि डॉक्टर की हालत बेहद नाजुक स्थिति में है। घटना का एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने X पर पोस्ट किया है और लिखा है कि “बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया”। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि “20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है. अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है”। इस पोस्ट ने नीतीश कुमार की सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
दरअसल 2021 में इसी घर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जिसमें तीन लोगों ने उस बच्ची के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले को लेकर केस भी दर्ज किये गए थे, हाल ही में रेप पीड़िता ने कोर्ट में गवाही भी दी थी। जिसके बाद से आरोपी की तरफ से लगातार केस उठाने की धमकी दी जा रही थी। इसी दौरान रेप पीड़िता की माँ का इलाज करने आए एक डॉक्टर को लोगों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। डॉक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
यह पूरी घटना गया जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के गुरपा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय चिकित्सक जितेंद्र यादव एक महिला का इलाज के लिए गए थे उसी दौरान यह घटना घटी। लोगों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर का महिला के साथ अवैध संबंध है। वहीं महिला का कहना है कि डॉक्टर ने रेप मामले में हमारी मदद की थी इसी कारण से इन्हें मारा गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update trending news bihar trending news