logo

नवादा : छठ मनाने घर आया था परिवार, गैस सिलेंडर फटने से 2 मासूम समेत 5 झुलसे

1119.jpg

नवादा :

छठ महापर्व में नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र हिसुआ डीह, मुंशी टोला के एक मकान में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां गैस सिलेंडर फटने से 2 मासूम सहित 5 लोग झुलस गए हैं। इलाजरत जख्मियों की हालत चिंताजनक भी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आलोक कुमार गया के टेकारी से छठ मनाने के लिए अपने पैतृक आवास मुंशी टोला सपरिवार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि अपने बंद घर में खाना बनाने की तैयारी की। घर में एक साल से अधिक पुराने गैस सिलेंडर को खोलकर खाना बनाने के लिए जैसे ही स्टोव जलाया आग लग गई। इसके साथ ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके कारण घर के लोग इसकी चपेट में आ गए। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके अलावा सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बेहतर इलाज के लिए पावापुरी किया गया रेफर

सिलेंडर फटने की घटना से आलोक कुमार के अलावा उनकी पत्नी अनुराधा तो झुलसे ही हैं। इनके साथ पांच वर्षिय बेटे मिथुन कुमार और चार साल की बेटी ब्यूटी कुमारी के अलावा पिंटु कुमार भी झुलस गए। उनके इलाज के लिए हिसुवा के PHC में भर्ती कराया गया। फिर बेहतर इलाज के लिए सभी को पावापुरी रेफर किया गया है।