द फॉलोअप डेस्क
बिस्कोमान के नए चेयरमैन की घोषणा का रास्ता अब साफ हो गया है। जिसमें विशाल सिंह को नए चेयरमैन बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दरअसल मई में हुए चेयरमैन के चुनाव पर रांची हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह मामला रुका हुआ था।
बता दें कि इस मामले पर होने वाली अहम सुनवाई में दी गई चुनौती को खारिज कर दी गई है। जिसके बाद नए चेयरमैन के बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं हाईकोर्ट के इस मामले से RJD के MLC सुनील सिंह को बड़ा झटका लग सकता है। सुनील सिंह विस्कोमान के निवर्तमान अध्यक्ष थे जिसे पद से हटा दिया गया था। वहीं इस बार के चुनाव में उनकी पत्नी वंदना सिंह चेयरमैन का चुनाव लड़ रही थी।