डेस्क:
महंगाई की मार से आम लोग त्रस्त हैं।18 जुलाई से कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं। ऐसे में आप घरेलू सामानों, होटल्स, बैंक सर्विसेज समेत अन्य पर अधिक खर्च करने के लिए तैयार रहें। बता दें कि केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में GST काउंसिल की 47वीं बैठक (47th meeting of GST Council) में कुछ ऐसे फैसले लिए गए जिनमें आम आदमी पर खर्च का बोझ बढ़ने वाला है। इनमें आम आदमी के इस्तेमाल वाली कई चीजों पर टैक्स रेट बढ़ाने का फैसला किया तो कई सामानों मिल रहे जीएसटी छूट को खत्म करने का फैसला किया है। तो कुछ सामान ऐसे भी हैं जिसपर जीएसटी की दरों में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। ये फैसले 18 जुलाई से लागू हो जायेंगे।

डिब्बा में बंद समान महंगे
इनमें डिब्बा में बंद मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। आपको बता दें अब तक इन वस्तुओं को कोई जीएसटी नहीं लगती थी।
होटल और इलाज भी महंगा
अगर आप घूमने को शौकिन है तो बता दें कि 1,000 रुपये प्रति दिन तक वाले होटल के किराए भी महंगे कर दिये गए है। इनपर 12% GST देना होगा। वहीं इलाज करवाना भी महंगा हो गया है। हॉस्पिटल में ICU को छोड़कर जिस रूम का रेट 5000 रुपए प्रतिदिन से ज्यादा है, उस पर 5% की दर से टैक्स लगेगा। इसके साथ ही अगर आप नया बैंक से नया चेकबुक लेते हैं तो उसके चार्ज पर भी 18% GST लगेगा।

बच्चों के पढ़ने लिखनेवाले वस्तु महंगे
बच्चों के पढ़ने लिखनेवाले वस्तु जैसे पेंटिंग इंक, LED लाइट्स, LED लैंप,पेसिल, मार्किंग करने वाले प्रोडक्ट्स, चाकू, कागज काटने वाला चाकू भी महंगे हो गए है। इन पर GST 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। इसके अलावा प्रिंटिंग में काम आने वाले स्याही पर भी GST की दर को 12% से बढ़ाकर 18% किया गया है।
बिजली से चलने वाले पंप महंगा
इस महंगाई से किसान औऱ अधिक परेशान होने वाले है। क्योंकि बिजली से चलने वाले पंप, जैसे कि केन्द्रापसारक पंप, गहरे ट्यूब-वेल टर्बाइन पंप, सबमर्सिबल पंप साइकिल पंप पर 18% GST लगेगी।