logo

विरोध के बीच बैकफुट पर नीतीश सरकार, सरकारी स्कूलों में बहाल हुई ये छुट्टियां

education_dep_bihar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सरकारी स्कूलों में अगले सत्र यानि की 2024 के लिए शिक्षा विभाग ने छुट्टिओं की घोषणा सोमवार को की। घोषणा के बाद से ही लगातार सरकार के फैसले का विरोध किया जा रहा था। दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए कैलेंडर में मकर संक्रांति,रक्षाबंधन, भाई दूज, जितिया और हरितालिका तीज जैसे त्योहारों पर छुट्टी को काट लिया गया था। जिसे लेकर हंगामा जारी था। इसी बीच नीतीश सरकार ने एक और कैलेंडर जारी किया है। जारी किए गए कैलेंडर में सरकार द्वारा रद्द की गई छुट्टियों को बहाल कर दिया गया है। मतलब की जैसे पहले स्कूलों में छुट्टी दी जाती थी वो वैसे ही दी जाएगी। 


ये छुट्टियां रद्द हुई थी
बिहार शिक्षा विभाग ने सोमवार को आगामी सत्र को लेकर छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था। जारी किए कैलेंडर में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षा बंधन, रामनवमी, जानकी नवमी, मई दिवस, गांधी जयंती, गुरुनानक जयंती, हरितालिका तीज, जीवित पुत्रिका व्रत, अनंत चतुर्दशी, श्रीकृष्ण सिंह जयंती, सम्राट अशोक जयंती, रमजान का अंतिम जुमा और चित्रगुप्त पूजा पर छुट्टी काट ली गई थी। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इसे अब बहाल कर दिया गया है। वहीं गर्मी छुट्टी के समय में किए गए बदलाव को लोकसभा चुनाव 2024 के देखते हुए किया गया है। 


छठ-दिवाली की छुट्टी 9 दिन से घटाकर 4 दिन 
बता दें कि सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर छुट्टियों को लेकर कैलेंडर-2024 जारी की गई थी। इसमें रविवार जोड़कर कुल 60 छुट्टिओं घोषणा की गई थी। जिसमें मकर संक्रांति,रक्षाबंधन, भाई दूज, जितिया और हरितालिका तीज जैसे त्योहारों पर छुट्टी को काट लिया गया था। वहीं ईद की छुट्टी एक दिन से बढ़ाकर 3 और बकरीद की 2 से बढ़ाकर 3 दिन कर दी गई थी। जहां गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी थी वहीं छठ दिवाली की छुट्टी 9 दिन से घटाकर 4 दिन कर दी गई थी। साथ ही 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर छुट्‌टी घोषित नहीं की गई थी। गांधी जयंती पर राज्य के सभी स्कूलों में ऐनुअल फंक्शन, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती और अन्य महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी, ऐसा कहा गया था। जिसे लेकर राज्य में जमकर बवाल हुआ। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार में आड़े हाथों लिया। विपक्ष ने इसे नीतीश सरकार की तुगलकी फरमान करार दे दिया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N