logo

Covid Vaccination : 18 साल से अधिक आयु वाले नागरिकों को फ्री में लगेगा कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज

booster_dose1.jpg

डेस्क:
देश में लगातार कोरोना (Corona) संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। चौथी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब 18 से 59 साल तक के लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक विशेष अभियान चलाएगी। बुधवार को केबिनेट(Cabinet meeting) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

75 दिनों तक बूस्टर डोज अभियान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज का ये अभियान चलाया जाएगा। इस समय देश में 199 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। सरकार के इस फैसले का एक उद्देश्य यह भी है कि देश के लोगों को बूस्टर डोज को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सरकार ने बूस्टर डोज लेने के अंतराल में बदलाव के लेकर भी ऐलान किया था। पहले 2 डोज लेने के 9 महीने बाद ही कोई बूस्टर लगवा सकता था, लेकिन अब उस समय को भी 6 महीना कर दिया गया है।

24 घंटे में देशभर में 16906  नए मरीज
बता दें कि बीते 24 घंटे में देशभर में 16, 906 नए मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 45 हो गई है। इसके साथ ही देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 130,589 हो गई है। सोमवार को यह आंकड़ा 1,30,456 था। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 15,070 दर्ज की गई है।