logo

बिहार विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, इन सब मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

bihar_assembly.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है। इस पांच दिवसीय सत्र में विधानसभा के नये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का मतदान कराया गया। नए विधायकों को शपथ दिलाई गई। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। और अनुपूरक बजट भी पेश किया गया। 
वहीं आज की कार्यवाही में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ा मुद्दा जीविका समूह और उससे जुड़ी महिलाओं यानी जीविका दीदी पर केंद्रित रहेगा। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार जीविका समूहों की स्थापना उनके संचालन बैंक ऋण की वापसी व्यवस्था और इन समूहों द्वारा बिहार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं।
आज के सत्र में राज्य सरकार के सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद इसे सदन में पारित किया जाएगा। यह बजट लगभग 91 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। वहीं विधान परिषद में आज की कार्यवाही में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करने वाले हैं। 
बता दें कि नीतीश कुमार की इसी बार नयी सरकार बनी है। जिसके बाद यह पहला विधानसभा सत्र है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ प्रेम कुमार को विधानसभा का अध्यक्ष और नरेन्द्र नारायण को उपाध्यक्ष  चुना गया है। वहीं नीतीश कुमार खुद रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news nitish kumar bihar assembly bihar assembly winter session