logo

शेखपुरा जिले में दर्दनाक हादसा, झूले की रस्सी ने ली 12 वर्षीय बच्ची की जान

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के शेखपुरा जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के चेवाडा के करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में आज एक 12 वर्षीय बच्ची की झूले की रस्सी ने जान ले ली। दरअसल झूले में झूलते वक्त रस्सी बच्ची के गले में फंस गई जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 
मृत बच्ची की पहचान रंजीत यादव की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है जो कि गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार वाले धान की रोपनी करने खेत में व्यस्त थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची पास के ही पीपल के पेड़ पर लगे झूले में झुला डालकर झूल रही थी। तभी अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ा और रस्सी बच्ची के गले में फंस गई जिससे बच्ची की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना के बाद पुरे गांव में मातम छाया हुवा है वहीं परिवार वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुस्कान अपनी 4 बहनों में दुसरे नंबर पर थी वहीं उसका एक छोटा भाई भी है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे करंडे SI विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम इसकी गहन जांच में जुट गई है। लिखित आवेदन के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई बेहतर रूप से की जा सकेगी। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news seikhpura seikhpura news crime news Tragic accident in Sheikhpura