द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बांका जिले में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एक रफ़्तार ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही एक बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनों लोग घायल हो गये। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने बस को कई फीट पीछे धकेल दिया। जिससे बस के सामने का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
घटना के बाद सभी यात्री आनन फानन में बस से उतरे। और घायलों को मदद करने में जुय्त गयें। वहीं इस घटना के बाद काफी देर तक यातायात भी बाधित रही। 
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भीड़ को समझाने के बाद पुलिस ने बस और ट्रक को रास्ते से हटा यातायात सेवा शुरू कर दी गई।