logo

सांसद पप्पू यादव और दीपक चौरसिया के बीच ट्वीट वॉर, इस मामले को लेकर हुआ विवाद

dw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीते दिन बुधवार को बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन प्रदर्शन में उतरी थी। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसमें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को उस रथ पर सवार नहीं होने दिया गया जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ कई अन्य नेता सवार थे। जिसके बाद कई लोगों ने उस वीडियो के अलग अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए। कई लोगों ने तो इसे पप्पू यादव का अपमान तक बता दिया। इसी बीच पत्रकार दीपक चौरसिया ने वीडियो पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि "पप्पू यादव छोड़ सकते हैं कांग्रेस ! आज प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हो सकते हैं शामिल! कल राहुल-तेजस्वी के साथ मंच पर नहीं बुलाए जाने से हैं आहत !"। 
जिसके बाद सांसद पप्पू यादव ने भी इस ट्वीट का जवाब देने में देरी नहीं की और उन्होंने जवाब में लिखा कि "दीपक भाई आज सबेरे सबेरे मार लिए हैं क्या? आप तो प्राइम टाइम में घूंट लेकर जाते थे आज इतना सबेरे, कोई बड़े फ़र्टेशन में हैं क्या?"
इसके बाद तो जैसे ट्वीट वॉर शुरू हो गया पप्पू यादव के व्यंग्यात्मक तरीके से ट्वीट करना शायद पत्रकार दीपक चौरसिया को पसंद नहीं आया और उन्होंने भी दोबारा ट्वीट कर लिखा कि  "पप्पू भाई, आप कौन सा ले रहे हैं तगड़ा वाला, 4 बजे कौन सा सुबह हुआ है आपका? कल वाला नशा ज़्यादा हो गया!"
वीडियो वायरल होने के बाद लगातार ऐसे ट्वीट कई लोगों के द्वारा किया जा रह है। सांसद पप्पू यादव के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का भी एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपने तरीके से अलग अलग कॉमेंट करने में लगे हुए हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद हैं और खुद को राहुल गांधी का समर्थक बताते हैं। कल के हुए बिहार बंद के दौरान वे राहुल गांधी के रैली में शामिल होने आए थे। जहां उन्हें इस तरह का सामना करना पड़ा था। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar khabar bihar election bihar vidhansabha election 2025 MP pappu yadav deepak chaurasia tweet war bihar bandh