logo

गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक की मौत, दूसरे को स्थानीय लोगों ने बचाया

6bv.jpg

द फॉलोअप,बिहार
पटना में आज (रविवार) को गंगा नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे डूब गए। हालांकि ग्रामिणों की सूझबूझ से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। घटना दीघा थाना क्षेत्र के जनार्दन घाट का है। दो घंटे के बाद NDRF की टीम ने शव को निकाला बाहर। 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई
जानकारी के मुताबिक, खाजपुरा इलाके के दो बच्चे परिजनों को बिना बताए नदी नहाने गए थे। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में जा पहुंचे और डूबने लगे। इस दौरान घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही दोनों को डूबते देखा, वे तुरंत नदी में कूद पड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया, लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक की पहचान बेली रोड निवासी हर्ष कुमार के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता था। इधर, सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। 

दो घंटे बाद मिला शव
जानकारी मिलते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

Tags - Patna Ganga drowning Digha Ghat incident minor drowning Bihar Ganga river accident Patna news today