logo

अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत; 12 गंभीर घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोतीहारी  से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 के दीपऊ मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद डाला। ये हादसा भयावह था कि कई शव सड़क पर ही क्षत-विक्षत होकर बिखर गए।
बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई है, वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर एनएच-28 सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी के साथ पीड़ितों के परिजनों को मुआवज़े की मांग पर अड़े रहे। 
घटना की सुचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश में जुट गई, लेकिन भीड़ के भारी आक्रोश के कारण स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो चुका है और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news Motihari news motihari khabar motihari update road accident news