बिहार
राजधानी पटना में आज सुबह एक अज्ञात वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हुई। घटना में एक 18 वर्ष की युवक की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रुप से घायल है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के सुकुलपुर स्थित छपाक वाटर पार्क का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

अज्ञात वाहन टकराने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक से अपनी मां को नाइट ड्यूटी के बाद घर ले जा रहा था।
इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक, युवक की मां विजया लक्ष्मी, पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक का मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को भी गंभीर चोटें आई। मृतक की पहचान नाम प्रेम कुमार के रुप में हुई है, जो नागरनौसा थाना क्षेत्र के उसवानपुर का रहने वाला था।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह इलाजरत है। इधर, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में है।