logo

बयानबाजी : नियंत्रित होगी जनसंख्या तभी विश्व गुरु बन पाएगा भारत- गिरिराज सिंह

giriraj.jpg

पटना:
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Union Minister Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज पूरी दुनिया सतर्कता विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मना रहा है। अल्पसंख्यकों पर हमला करते हुए गिरिराज ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने के बाद भी जो समुदाय 10-12 बच्चे पैदा करते हैं उस पर अंकुश लगेगा और जनसंख्या नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि अगर यह बढ़ती आबादी नहीं रोकी गई तो भारत को विश्व गुरु बनने में बहुत कठिनाई होगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने अल्पसंख्यकों के ऊपर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात वह कहते रहे हैं।

विकृत मानसिकता पर लगायें अंकुश 
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे। वहीं इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, बढ़ती जनसंख्या का दानव भारत को विश्व गुरु बनने से रोक रहा है। 

 

यूनिफॉर्म सिविल कोड से जनसंख्या नियंत्रण
ट्विटर पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत के अंदर सुरसा की तरह जनसंख्या की गति बढ़ रही है। अगर भारत की चीन से तुलना की जाए तो 1978-79 के कार्यकाल में कानून बना तब हमारा जीडीपी भी चीन से ज्यादा था और जनसंख्या में चीन हमसे अधिक था। आज चीन 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा करता है और भारत 30 बच्चे पैदा करता है। यह गति कड़े कानून से ही रुक सकता है। सभी धर्मों के लिए समान कानून हो तभी यह गति रुक सकता है। यदि यह नहीं रुका तो भारत विश्व के विकास की रफ्तार में पीछे रह जाएगा।