logo

BIHAR : पटना पहुंचेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीएम मोदी पर लिखी किताब का करेंगी विमोचन

irani.jpg

पटना:
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) आज पटना आ रही हैं। स्मृति ईरानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) पर लिखी गयी किताब के विमोचन समारोह में ज्ञान भवन (Gyan Bhawan) के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर BJP नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।  पार्टी के नेता स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर मौजूद रहेंगे।

BJP पदाधिकारियों के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री शाम को पटना पहुंचेंगी। स्मृति ईरानी ज्ञान भवन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक मोदी 20 का लोकार्पण करेंगी। प्रोग्राम में शामिल होने के बाद ईरानी देर शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक करेंगी। उनके साथ बीजेपी बिहार प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंचेंगे। 

लंबे समय से टल रहा था दौरा
इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पटना दौरा प्रस्तावित था, लेकिन, किसी कारणवश इसे टाल दिया गया था। रविवार को वे पटना पहुंच रहीं हैं और यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। स्मृति ईरानी के पटना आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।