logo

बिहार विधान परिषद में CM का माइक बंद होने पर हंगामा, अशोक चौधरी का तीखा बयान

cm_ka_mike_band.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दरभंगा की रहने वाली 6 साल की बच्ची के रेप केस मामले को लेकर बिहार विधान परिषद में जोरदार हंगामा हुआ। इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि, वीडियो में चौधरी जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस पर भी नजर डाल दें, वह भस्म हो जाएगा। वहीं, इस मामले को लेकर राजद और कांग्रेस के MLC सदन में हंगामा करने लगे और सभी सदस्य वेल तक पहुंच गए। वहां सबने मिलकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करने लगे। हालांकि, हंगामा बढ़ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद आगे आए और मोर्चा संभाले। CM नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष बिना काम किए बेवजह आरोप लगा रहा है। इस दौरान नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस भी हुई। जिससे परिषद का माहौल और गर्म हो गया। इसी बीच नीतीश कुमार का माइक बंद कर दिए जाने की भी बात सामने आई।

वहीं, RJD MLC सुनील सिंह ने  मुख्यमंत्री का माइक बंद होने पर सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर माइक बंद किया गया। वहीं, जब इस पर मंत्री अशोक चौधरी से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि किसी मंत्री की इतनी हैसियत नहीं है कि, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का माइक बंद करा सके। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर किसी को कड़ी नजर से भी देख लें, तो खासकर मंत्री, भस्म हो जाएंगे। वहीं, अशोक चौधरी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद अपने घर की महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाते हैं, वही आज महिला सुरक्षा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विधान परिषद नियमों से चलती है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। बताते चलें कि, NEET मामले पर उन्होंने कहा कि मामला उलझा हुआ था, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए उसे CBI को सौंपा गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो भी विपक्ष सवाल उठाता। गौरतलब है कि, दरभंगा रेप केस पर उन्होंने बताया कि घटना के आधे घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं,वोट चोरी के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है और कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि इसमें सच्चाई है, तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए।

Tags - Bihar Legislative Council CM microphone controversy Nitish Kumar Ashok Chaudhary statement Darbhanga rape case 6-year-old girl rape council uproar RJD Congress protest MLCs in well Deputy CM Samrat Chaudhary resignation demand political controve