logo

1 महीने में खाली करिए बंगला, RJD कोटे के पूर्व मंत्रियों को मिला आदेश

awas_patna1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार बनने के 2 महीने बाद सोमवार को मंत्रियों को आवास आवंटित किया गया। जिसके बाद राजद कोटे से मंत्रियों को आवास खाली करने को कहा गया है। भवन निर्माण विभाग के उप सचिव सह भू-संपदा प्रदाधिकारी शिवरंजन मेहता ने आदेश दिया है। जिसमें कहा है कि नियमानुसार एक माह के अंदर सभी को बंगला खाली करना होगा। 


तेजप्रताप अब मां राबड़ी देवी के साथ रहेंगे
विभाग के आदेश के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना पांच देशरत्न मार्ग खाली करना होगा। अब वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  को ठिकाना होगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब एक पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। तेजप्रताप यादव को भी 3 स्टैंड रोड का अपना पुराना बंगला छोड़ना होगा। यह बंगला बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मिला है। तेजप्रताप अब मां राबड़ी देवी के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे। 


इनका पता अब ये होगा
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीरचंद पटेल पथ स्थित आवास, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी को 4 स्ट्रेंड रोड, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी को गर्दनीबाग में 12/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह को 12, नेहरू पथ स्थित आवास मिला है। इसके अलावा खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को गर्दनीबाग स्थित 13/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम को 6, पोलो रोड, पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को गर्दनीबाग स्थित 14/20 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान को गर्दनीबाग स्थित 16/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को 41, हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - biharBihar news