द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज यानि 1 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव किया जाना है। .jpeg)
इस सत्र में बिहार विधानसभा अब हाईटेक बन गई है। जिसमें ‘नेशनल ई-विधान’ (NEVA) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लागू कर दिया गया है। यानि सदन की प्रत्येक सीट पर डिजिटल टैब स्थापित किए गए हैं, जिसके माध्यम से विधायक सवाल-जवाब, प्रस्ताव, विधेयकों की प्रतियां और अन्य सभी दस्तावेज सीधे टैब पर देख सकेंगे। सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। वहीं सदन में हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा और नए सेंसर-माइक लगाए गए हैं।.jpg)
वहीं करीब 10 साल बाद सदन में सत्ता पक्ष में 200 से अधिक विधायक बैठेंगे। जबकि विपक्ष केवल 38 विधायकों के साथ सदन होगा। सत्र के पहले दिन सभी नए विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। अस्थायी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नये विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दोपहर में नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। जिसमें भाजपा के डॉ प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर चुने जा सकते हैं। और यदि एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं तो कल यानि सत्र के दूसरे दिन मतदान कराए जायेंगे।