logo

शेखपुरा जिले में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, कई लोग हुए जख्मी

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के शेखपुरा जिले में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई और अकई लोग घायल हो गए। मामला नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के हाई स्कूल बरबीघा के पास का है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग एक ही नगर क्षेत्र खलीलचक गांव के रहने वाले हैं। मृतका की पहचान 45 वर्षीय रिहाना खातून के रूप में हुई है जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 
घटना के बारे में बातचीत के दौरान परिवार के सदस्य मोहम्मद फिरोज सपेरा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह पूरे परिवार के साथ ससुराल नालंदा जिला के हरगावां गांव गया था। और आज बुधवार को सभी परिवार वापस लौट रहे थे। बिहार में बंदी होने के दौरान सभी परिवार के लोग बरबीघा के जाम में फंस गए। इसके बाद घर तक पहुँचने के लिए एक ई-रिक्शा रिजर्व कर लिया। लेकिन बरबीघा से थोड़ी दूर आते ही ई-रिक्शा नहर में पलट गई। 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर प्राइवेट एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल बरबीघा भेजा। जहां डॉक्टर आनंद कुमार ने फिरोज की पत्नी रिहाना खातून को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में ही परिवार वाले बिलख बिलखकर रोने लगे। घटना में फिरोज का एक पैर भी टूट गया। वहीं उसकी बहु और मां सहित कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है वहीं ई-रिक्शा चालक मौके पर फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar khabar road accident e rikshaw shekhpura shekhpura news