logo

कटिहार : सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में लगाई आग

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कटिहार के एक नेशनल हाइवे के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां जिले के कोढा थाना क्षेत्र के पवई पंचायत अंतर्गत पवई चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने 35 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम रानी देवी है जो सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मृतका कोढा थाना क्षेत्र के ही मखदमपुर पंचायत के मिर्जापुर वार्ड संख्या - 07 की रहने वाली थी। 
हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और घंटों तक सड़क को जाम किये रखा। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी। जिससे कार पूरी तरह से धू-धू कर जल उठा। इस दौरान करीब 2 घंटों तक यातायात का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा। घटना की सुचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद कई थानों की पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर यातायात का परिचालन शुरू कराया गया। 
परिजनों ने मृत महिला के लिए सहायता राशि और सड़क की सुरक्षा को लेकर स्पीड ब्रेकर की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हो। इसको लेकर परिजनों ने आवेदन दिया उसके बाद पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मिली जानकारी के अनुसार जिस कार से दुर्घटना हुई है वो किसी बैंककर्मी की है। लेकिन कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो चुके हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar crime news bihar update bihar news update bihar crime update patna crime news road accident news accident news katihar news katihar latest news katihar trending news