logo

फुलवारीशरीफ : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, बेटी ने लगाया अपने ही मौसे पर हत्या का आरोप 

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के फुलवारीशरीफ में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। जहां जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है। वहीं मृतका की पहचान स्वर्गीय शंभू पासवान की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। 
मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने हत्या का आरोप अपने मौसा पर लगाया है। उसके आरोप लगाये अनुसार आरोपी अक्सर घर आता जाता रहता था और बीती रात भी वह घर आया था। नेहा ने बताया कि मां और मौसा के बीच पैसों के लेनदेन को लकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण ही मां की हत्या कर दी गई है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। 
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अपने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गहराई से जांच की जा सकेगी। और मामले का पता चल सकेगा। 
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे फुलवारीशरीफ DSP दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है लेकिन पंचनामे की रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। वहीं आरोपी की भी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar crime news bihar update bihar news update bihar crime update patna crime news murder news