द फॉलोअप डेस्क
पटना में मेट्रो परियोजना से जुड़े मजदूरों ने तय समय से अधिक काम कराने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि उनसे 16 से 24 घंटों तक काम कराया जाता है, और मजदूरी के नाम पर केवल 12 घंटे का वेतन मिलता है। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने अपनी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। उनकी मांगे है कि उनसे जितना काम कराया जा रहा है, उसके अनुसार भुगतान किया जाए। अगर कोई मजदूर ओवरटाइम कर रहा है तो उसे ओवरटाइम का भी उचित भुगतान किया जाए।

मजदूरों ने मेट्रो परियोजना से जुड़े प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लगातार लंबे समय तक काम करने से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्हें उचित आराम भी नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। वे चाहते हैं कि काम के घंटे और भुगतान को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं।