द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित समस्तीपुर के जितवारपुर गांव से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 4 साल की एक मासूम बच्ची के साथ आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर अपनी झांसे में लिया उसके बाद हैवानियत के साथ बर्ताव किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी मासूम के शरीर पर दांत गड़ा-गड़ा कर घटने को अंजाम दिया, जिससे बच्ची को कोमा में रखा गया है।
.jpeg)
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से लथपथ अवस्था में स्थानीय लोगों को खेत में मिली थी। बच्ची को इस तरह देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा
पीड़ित बच्ची के मां का बयान लिया गया और इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। बहरहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचकर इस घटना की पूरी जानकारी ली और इसके साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए।