द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नवादा जिले से अपराधियों द्वारा एक युवक का गुरुवार को गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना नरहट थाना क्षेत्र के बनिया बीघा के बादलपुर गांव का बताया जा रहा है। लगभग मृतक की पहचान अनुज यादव के रूप में हुई है जिसकी उम्र 30 वर्ष बतायी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अनुज यादव का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सुचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक की पत्नी अंशु कुमारी ने बताया कि उनके पति बुधवार की रात करीब 8 बजे खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। वह अक्सर खेत में ही सो जाते थे। उस रात भी सब यही सोचते रहे कि वो घर लौटकर आएंगे, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों ने देखा कि खेत में खून के निशान पड़े थे और अनुज का गला रेत कर उनकी हत्या कर दी गई थी।