logo

फिल्म : क्रिकेटर से अब प्रोडूसर बनेगें धोनी ,साउथ की सबसे मॅहगी एक्ट्रेस नयनतारा से मिलाया हाथ

ms-dhoni-to-produce-a-tamil-film-starring-nayanthara-in-the-lead-role-heres-the-scoop-001.jpg

डेस्क :
पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान के बाद अब बड़े परदे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग न सिर्फ नार्थ इंडिया में है बल्कि साउथ इंडिया में भी खूब है। धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने से साउथ में उनके चाहने वालो की संख्या और बढ़ी है। ऐसे में धोनी अब तमिल फिल्म इन्डस्ट्री में बतौर प्रोडूसर एंट्री करने जा रहे है। उन्होंने ने अपनी पहली फिल्म के लिए नयनतारा से हाथ मिलाया है। धोनी के पहले फिल्म में नयनतारा एक महिला प्रधान की भूमिका में नज़र आएंगी।बता दे नयनतारा साउथ की सबसे मॅहगी एक्ट्रेस है। 

 

नयनतारा के साथ होंगे रजनीकांत के करीबी संजय  
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए लीड रोल में नयनतारा के साथ संजय को उनका साथ देने के लिया चुना है। संजय साउथ के सुपरस्टार माने जाने वाले रजनीकांत के करीबी सहयोगी हैं। खबरों के मुताबिक़ आईपीएल के इस सत्र के बाद आने वाली फिल्म की घोषणा हो सकती है। इससे पहले धोनी की बायोपिक एमएस धोनी:द  अनटोल्ड स्टोरी ने साउथ में बढ़िया प्रदर्शन किया था। धोनी भी इस फिल्म की प्रमोशन का हिस्सा थे। इस फिल्म में दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के रोल को निभाया था।