logo

‘स्त्री 2’ के हिट होने का असर, श्रद्धा कपूर ने पीएम मोदी को इंस्टाग्राम में पछाड़ा

ेपोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो यहां भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। ऐसे में अब ‘स्त्री 2’ की हिट के बीच इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। पीएम भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि श्रद्धा कपूर के 91.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं। वे नंबर वन पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं, उनके 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद पीएम मोदी थे जिन्हें श्रद्धा कपूर ने पीछे कर दिया है।

Tags - Shraddha Kapoor Bollywood Actress Shraddha Kapoor PM Modi Instagram Shraddha Kapoor PM Modi