logo

अजय देवगन के जन्मदिन पर रिलीज हुआ मैदान का फाइनल ट्रेलर 

ajay_devgan.jpg

 द फॉलोअप डेस्क :
अजय देवगन के 55वें जन्मदिन पर 'मैदान' फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' में अजय एक अलग अंदाज और किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में भारतीय फुटबॉल के सुनहरे दौर को दिखाया गया है। इसमें प्रियामणि अजय की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी मैदान का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब इस ट्रेलर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

dan

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखिये
अजय देवगन, प्रियामणि के अलावा गजराज राव भी मैदान में अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। एक्स पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, दिल एक है, समाज एक है, सोच एक है! एस.ए. मैदान पर रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखिये। 2 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत प्रियामणि से होती है, जो अपने पति अजय का हौसला बढ़ाती हैं। उनका कहना है कि 1950 के दशक में भारत ओलंपिक में फुटबॉल जीत सकता था। ट्रेलर काफी रोमांचक है और दर्शकों को पसंद आ रहा है।

यूजर्स  दे रहे हैं  तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
मैदान में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी 1952 से 1962 तक की है। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा हे कि मास्टरपीस लोड हो रहा है...विंटेज अजय देवगन सर एक और क्लासिक के साथ। एक यूजर ने लिखा, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। आपको बता दें कि मैदान के साथ-साथ बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। वहीं, आखिरी बार एक्टर विकास बहल की फिल्म शैतान में नजर आए थे।

Tags - entertainment entertainment newsfilm reviewpublic response