logo

आज शादी के बंधन में बंधेंगी शत्रुधन सिन्हा की लाडली, जहीर इकबाल संग करेंगी रजिस्टर्ड मैरिज; शाम में होगा रिसेप्शन

sonkashi_zaheer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा आज जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों की सगाई होगी उसके बाद शादी होगी। इसके बाद शाम को मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। इस पार्टी में सिनेमा जगत के कई मशहूर चेहरे शिरकत करेंगे। 


शादी से पहले सोनाक्षी के घर पूजा हुई
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शनिवार शाम को उनके घर ‘रामायणा’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा रखी गई। हमें जो विजुअल्स मिले, उसमें देखा जा सकता है कि घर में पूजा-अर्चना हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा भी इस पूजा के दौरान मौजूद रहीं। इसके अलावा उनकी दोस्त हुमा कुरैशी भी भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर नजर आईं।


मेहंदी की तस्वीर हुई वायरल
गौरतलब है कि बीती शाम एक्ट्रेस के हाथों में जहीर के नाम की मेहंदी भी लग गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आईं थीं। हालांकि शादी से पहले ये खबर आ रही थी कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन अब इस बात को उन्होंने नकार दिया है। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था। वहीं खबर तो यह भी आई थी कि सोनाक्षी की मां और भाई ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी में शामिल नहीं होंगे लेकिन बीती शाम हुई पूजा में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा मौजूद थीं।
 

Tags - Shatrughan SinhaSonakshi SinhaSonakshi Sinha marriagezaheer iqbal