logo

बॉलीवुड : जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप में हैं सोनाक्षी सिन्हा, इंस्टाग्राम पर लिखा 'लव-यू'

WhatsApp_Image_2022-06-07_at_3_02_32_AM.jpeg

डेस्क:
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में 8 जून को एक्ट्रेस का बर्थडे था। जहीर ने एक्ट्रेस को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है। उस पोस्ट पर 'आई लव यू' लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं सोनाक्षी ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर रिलेशनशिप की कंफर्मेशन दे दी है। 


बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट 
इसी पोस्ट पर एक्ट्रेस ने भी कमेंट किया है। सोनाक्षी ने कमेंट में लिखा है कि "थैंक्यू... लव यू... अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।" जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, 'शादी कब है?' वहीं एक दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।' वरुण शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्रलेखा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

 


डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं एक्ट्रेस 
कुछ दिनों पहले भी सोनाक्षी ने अपनी ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया है। इस ब्रांड के फोटोशूट में एक्ट्रेस डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है, लेकिन इस बात की अभी  तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।