logo

कपिल के पास लौटे मशहूर गुलाटी, बोले इस बार ऑस्ट्रेलिया....,देखें वीडियो

kapil_sunil.jpg

द फॉलोअप डेस्क
द कपिल शर्मा शो में डॉक्टर गुलाटी का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर और कपिल की एक बार फिर दोस्ती हो गई है। सालों की लड़ाई को खत्म कर दोनों स्टार्स ने साथ आने की बात कही है। कपिल शर्मा ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी है। लगभग सात साल बाद दोनों कॉमेडियन नेटफ्लिक्स के शो में एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान एक साथ 190 से भी ज्यादा देखों में जाएंगे। वहीं इस शो में उनके साथ किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, राजीव ठाकुर भी नजर आएंगे।


हवाई जहाज से नहीं रोड से जाएंगे- सुनील
इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कपिल कहते हैं कि वो और सुनील ग्रोवर एक साथ नेटफ्लिक्स पर आ रहे है। साथ ही दोनों ने बताया कि दोनों एक साथ 190 से भी ज्यादा देशों में जाएंगे सुनील ग्रोवर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। अवॉइड इट। इसपर कपिल पूछते हैं क्यों? वो लोग इंतजार कर रहे हैं। तब डॉक्टूर गुलाटी कहते हैं कि तो हवाई जहाज से नहीं जाएंगे, हम रोड से चलेंगे। इसपर कपिल हामी भर देते हैं। आप भी वीडियो देखिए...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


2017 में फ्लाइट में हुई थी झड़प 
जानकारी हो कि कपिल और सुनील में साल 2017 में एक फ्लाइट में झड़प हो गई थी। इसके बाद सुनील ने कॉमेडियन का शो द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। अब दोनों ने एक बार फिर से वापसी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश है। काफी समय से लोग उनके साथ में वापसी का इंतजार कर रहे थे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N