logo

तेज प्रताप ने पूरा किया वादा, राजपाल यादव को दिए 11 लाख का चेक

11_2365.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने पिछले कुछ दिनों पहले ही सरेंडर किया है। बताते चलें कि राजपाल 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में खुद को सरेंडर किये थे। इस घटना पर राजपाल यादव के लिए तेज प्रताप यादव, मसीहा बनकर सामने आए थे और उन्होंने राजपाल यादव को इस मुसीबत से बाहर निकालने को लेकर 11 लाख रूपये देने की बात की थी। अब जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि तेज प्रताप अपना किया हुआ वादा पूरा कर दिये हैं। दरअसल, सोशल मिडिया पर कल रात से ही एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, जिसमें ये साफ दिखाई दे रहा है कि तेज प्रताप की पार्टी JJD द्वारा वादा के अनुसार 11 लाख रूपये भेज दिए गए हैं।

गौरतलब है कि, तेज प्रताप ने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा था कि, इस कठिन घड़ी में, मैं और मेरा पूरा JJD यानि जन शक्ति जनता दल परिवार, राजपाल और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती के साथ खड़ा है। हालांकि, सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया था कि अभिनेता ने 50 लाख रुपये की राशि का इंतजाम कर लिया है और साथ ही भुगतान करने के लिए एक सप्ताह का समय भी मांगा था। लेकिन, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव को सरेंडर के लिए समय बढ़ाने के आवेदन को यह कहते हुए खारिज करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया था। 

गौरतलब है कि, चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा बार-बार कोर्ट बुलाये जाने पर जब राजपाल यादव उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने समय सीमा बढ़ाने से इनकार करते हुए उनको आत्मसमर्पण करने को कहा था। बताते चलें कि, कोर्ट के आदेश को मानते हुए राजपाल यादव ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था।

Tags - Tej Pratap Yadav Rajpal Yadav cheque bounce case 9 crore cheque bounce Rajpal Yadav surrender Tihar Jail surrender 11 lakh cheque support JJD Jan Shakti Janata Dal Tej Pratap financial help viral screenshot payment proof Delhi High Court order J