logo

राहा के नाम कर देंगे 250 करोड़ का बंगला, रणबीर की बेटी होंगी सबसे अमीर स्टारकिड

ranbir_raha.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रणबीर की बेटी राहा कपूर सबसे अमीर स्टारकिड बनने वाली है। राहा के नाम उनके पिता 250 करोड़ का बंगला करने वाले हैं। गौरतलब है कि रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अपना ड्रीम होम बनवा रहे हैं। आए दिन कपल वहां स्पॉर्ट होते रहते हैं।दोनों अक्सर वहां कंस्ट्रक्शन वर्क देखने जाते रहते हैं। इसी घर पर रणवीर अपनी बेटी के नाम पर करना चाहते हैं।  


250 करोड़ की लागत से बनेगा बंगला
बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, "आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी गाढ़ी कमाई इस घर में इनवेस्ट कर रहे हैं ताकि अपने ड्रीम हाउस को अपने मन मुताबिक बना सकें। घर में कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' की तरह अब मुंबई में सबसे महंगे घरों में होगा।"


एक साल बाद दिखाया था चेहरा
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 में बेटी के माता-पिता बने थे। इसके बाद स्टार कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा एक साल तक छिपाकर रखा था। पहली बार क्रिस्मस पर दोनों ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया। इसके बाद से जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - alia bhatranbir kapoorraha kapoorneetu kapoorbollywood news