logo

13 साल की बच्ची ने शर्त जीतने के लिए खाई 45 आयरन की गोली, फिर जो हुआ....

iron_medicine.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्टूडेंट ने एक साथ 45 आयरन की गोली खा ली,जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम जेबा फातिमा था। उम्र 13 साल थी। जेबा क्लास 8 में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार लड़की ने दोस्तों के साथ लगे शर्त को जितने के लिए गोलियां खाई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले पर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टिकरण मांगा है। जिसमें 8 टीचर्स और प्रिंसिपल शामिल है।


जेबा ने सबसे ज्यादा 45 गोलियां खाई
मिली जानकारी के अनुसार मामला ऊटी म्युनिसिपल उर्दू मिडिल स्कूल की है। जहां 6 मार्च को जेबा लंच ब्रेक में अपने दोस्तों के साथ प्रिसिंपल ऑफिस गई थी। मृतका को साथ उसके 6 दोस्त थे। जिसमें 2 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। प्रिसिंपल ऑफिस पहुंचने पर उन्होंने वहां आयरन की गोली रखी देखी। इसी दौरान जेबा और उसके दोस्तों में शर्त लगा कि देखते है कि कौन कितनी गोली खा सकता है। जो जितनी गोलियां खाएगा वो उतना हिम्मती माना जाएगा। फिर क्या था सभी ने खाना शुरू कर दिया। इस दौरान कक्षा 8 में पढ़ने वाली जेबा फातिमा ने सबसे ज्यादा 45 गोलियां खा लीं। इससे फातिमा की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल ने मामले की जानकारी परिवार को दी और फातिमा को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे चेन्नई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन स्टूडेंट की मौत हो गई। उसकी मां स्कूल में उर्दू पढ़ाती हैं।


बाकि बच्चे भी बीमार
वहीं इसमें शामिल बाकि बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। सभी इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि बाकि की लड़कियों ने 10-10 गोलियां खाई वहीं लड़कों ने 2-2 गोलियां खाई थी। जिसके बाद सभी को चक्कर आने लगी। उनका इलाज ऊटी के सरकारी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।

आयरन की एक टैबलेट ही काफी

आयरन की एक टैबलेट ही काफी है। इससेे अधिक इसकी खुराक ओवरडोज की श्रेणी में आती है। ओवरडोज के कारण शरीर में होने वाली दिक्कतों की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि कितनी टैबलेट ली गई हैं। ऐसे में उल्टी, पेट में जलन और दस्त की शिकायत होती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT