logo

अजब-गजब : मां नहीं चुका पाई कर्ज के पैसे, 11 साल की मासूम से 40 साल युवक ने रचा ली शादी

shadi4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से सीवान जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कहते है कि गरीबी इंसान से कुछ भी करवा सकती है और गरीबी के हालात में इंसान इतना वेवश हो जाता है कि कुछ भी कर सकता है। इसी बीच कभी इंसान कर्ज लेने पर भी विवश हो जाता है। कुछ ऐसा ही सीवान में एक महिला के साथ हुआ। उसने किसी काम के लिए 2 लाख रुपए कर्ज लिया था। लेकिन उसे 2 लाख रुपए का कर्ज महंगा पड़ गया। जिसकी कीमत उसे अपनी 11 साल की बेटी की शादी किसी 40 वर्ष के आदमी से करवा कर चुकानी पड़ी। जिस व्यक्ति से नाबालिग की शादी हुई है वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर लड़की की मां, युवक की पहली पत्नी और पुलिस सभी क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। अब चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं....


बेटी को अपने पास रखकर पढ़ाना लिखाना चाहता हूं
मामला सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दरअसल, मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बुच्ची देवी ने पास के गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार महेंद्र पांडेय से कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए लिए थे। काफी दिनों तक जब महिला कर्ज के पैसे वापस नहीं कर सकी तो कर्ज देने वाले युवक ने उसके ऊपर दवाब बनाना शुरू कर दिया। लाख कोशिशों के बावजूद गरीब महिला कर्ज के रूपए नहीं चुका पा रही थी। इसी बीच कर्ज देने वाले युवक ने महिला के सामने प्रस्ताव रखा कि वह उसकी बेटी को अपने पास रखकर पढ़ाना लिखाना चाहता है। जिसके बाद महिला ने अपनी 11 साल की बेटी को उसके पास छोड़ दिया। कर्ज में दिए रुपए वापस नहीं मिलता देख एक दिन 40 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी रचा ली।
क्या कहा पीड़ित मां ने
इस मामले में बच्ची की मां का कहना है कि वह चाहती है कि उसकी बेटी वापस घर लौट आए। वहीं नाबालिग लड़की का कहना है कि उसकी मां ने ही उसे महेंद्र पांडेय के पास छोड़कर चली गई है। लड़की ने बताया कि उसकी मां को महेंद्र पांडे ने कर्ज दिया था। कितना कर्ज दिया था, ये मुझे नहीं मालूम। लड़की ने कहा कि मम्मी मुझे लेकर यहां आईं और पांडे जी के पास छोड़कर चली गई। 


अपना बयान बदल रहा महेंद्र पांडेय
वहीं महेंद्र पांडेय लगातार अपना बयान बदल रहा है। आरोपी कहता है कि उससे गलती हुई है, जो भी सजा मिलेगी भुगत लेगा। वहीं लड़की की मां को फोन कर धमकी देता है कि उसने बात बढ़ाई तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी युवक रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है।काफी कोशिशों के बावजूद जब आरोपी महेंद्र पांडेय बच्ची को वापस नहीं किया तो नाबालिग लड़की की मां बुच्ची देवी ने मैरवा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


पुलिस ने भी पहले नहीं दिया घ्यान
पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन नें आई और छापेमारी कर नाबालिग बच्ची को महेंद्र पांडेय के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT