logo

800 करोड़ की कंपनी चलाती है Ms Dhoni की सास, जानें कौन है शीला सिंह

mahi_ki_sas.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेट की दुनिया में कृतिमान हासिल करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी अपनी जिंदगी की दूसरी पारी के लिए कदम बढ़ा चुके हैं।  हाल ही के दिनों में उन्होंने धोनी इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की शुरुआत की थी। सोमवार को धोनी इंटरटेनमेंट के इंस्टग्राम हैंडल पर पहली तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म की निर्माता धोनी की पत्नी साक्षी सिंह है। लेकिन इन दिनों वे माही की मदर-इन-लॉ को लेकर काफी चर्चा हैं। क्योंकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एमएस धोनी की सास शीला सिंह कंपनी संभालती है। जी हां....धोनी के कारोबार उनकी सास शीला सिंह संभाल रही हैं।


मां-बेटी की जोड़ी के नेतृत्व में चलती है कंपनी 
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी सिंह धोनी की मां शीला सिंह धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ हैं। लिमिटेड और अपनी बेटी के साथ व्यवसाय चला रही है। मां-बेटी की जोड़ी के नेतृत्व में, कंपनी ने 2019 में कंपनी के गठन के बाद से कथित तौर पर 800 करोड़ रुपये का मूल्यांकन बढ़ाया है। हालांकि, यह साक्षी ही हैं, जिनके पास कंपनी के प्रमुख शेयर हैं।  धोनी एंटरटेनमेंट सहित कई व्यवसायों और परियोजनाओं की स्थापना 2011 विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने अपने रुपये में जोड़कर की है। 


शीला सिंह पहली बार संभाल रहीं कारोबार 
एमएस धोनी की सास शीला सिंह पहली बार किसी कारोबार को संभाल रही हैं। इससे पहले वे एक हाउस वाइफ थीं। बता दें कि धोनी के फादर इन लॉ, उनके पिता पान सिंह के सहयोगी रहे हैं। जब दोनों एक निजी चाय की दुकान पर काम करते थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N