logo

धोनी के जन्मदिन पर फैन ने "माही" के करियर पर सुनाई सुंदर आरती, सुनकर हो जायेंगे भावुक!

dhoni_fan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर उनके रांची स्थित घर के बाहर सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगा है। भीड़ इतनी है कि सुबह से ही वहां पुलिस को निगरानी के लिए रखा गया है। ताकि भीड़ बेकाबू न हो जाए। धोनी के आवास के बाहर प्रशंसक लगातार केक लेकर पहुंच रहे हैं और गेट के सामने केक काटकर धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। द फॉलोअप की टीम जब माही के घर के बाहर पहुंची तो आलम यह था कि कही कोई गीत गा रहा था तो कहीं जन्मदिन का केक काटा जा रहा था। इसी बीच द फॉलोअप की टीम की नजर एक शख्स पर पड़ी। जिसने धोनी के लिए आरती गाकर सुनाई। इस आरती को बड़े ही सुंदर तरीके से लिखा गया। इसका हर एक शब्द धोनी के गुणों और उनकी उपलब्धियों का वर्णन करता है।


आरती की कुछ लाइन
आरती लिखने वाले फैंन का नाम ऋषभ राज है। वह रांची पतरातू के ही रहने वाले है। तो चलिए आपको पहले उस खुबसूरत आरती की कुछ लाइनें सुनाते है। 2004 का दिसंबर लंबे वालों में तू आया....माही लंबे बालों में तो आया। 148 रन की पारी पाकिस्तान पर कहर ढ़ाया...जय धोनी देवा। टेस्ट,वनडे, टी-20 सब में छा जाता तेरे कप्तानी के चाल में हर कोई फस जाता........

आप भी इस आरती को इस लिंक पर किंलक करके सुन सकते हैं- https://fb.watch/lDvQz-b8Ew/  धोनी के करियर पर इस फ़ैन ने..........

आरती में क्या है.....

इस आरती में धोनी के क्रिकेट करियर की शुरूआत से लेकर अब तक के सफर का शानदार तरीके से वर्णन किया गया है। इसमें बताया गया है कि किस तरीके से रांची जैसे छोटे शहर से निकल कर धोनी आज दुनिया पर राज कर रहे हैं। वहीं इसमें धोनी के क्रिकेट करियर को काफी अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया है। बताया गया है कि किस तरीके से धोनी ने साल 2004 में 148 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को अपने बल पर मैच हराया।अपने लंबे बालों से धोनी ने सभी के मन में अपनी एक छाप छोड़ दी। फिर क्या था उसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने कप्तानी की चाल में तब से लेकर आजतक सबको फंसाते आ रहे हैं। धोनी ने भारत को तीनों आईसीसी टॉफी दिलाई। आरती में बताया गया है कि किस तरीके से विनिंग शॉट मारकर धोनी ने क्रिकेट के भगवान को विश्व कप की टॉफी तेहफे में दी थी। किस तरीके से धोनी ने दुनिया को हेलिकॉप्टर शॉट का करिशमा दुनिया को दिखाया था।आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माही ने सबसे ज्यादा बार टॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया। उनके शरण में जो भी क्रिकेटर आता है वह अपने खेल में निखर जाता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N