logo

अजब-गजब : सीमा हैदर स्टाइल में शादाब के प्यार में पोलैंड से हजारीबाग पहुंची यह महिला, दिलचस्प है प्रेम कहानी

poland_ki_bhabhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है। पाकिस्तानी महिला प्यार में अपने देश,पति सभी को छोड़कर भारत आ पहुंची। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पोलैंड की एक महिला सात समंदर पारकर भारत पहुंची है। दरअसल महिला को झारखंड के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे। इसी मैसेज भेजने-पढ़ने के दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। फिर क्या था प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि महिला पोलैंड से उड़ कर भारत आ पहुंची। महिला खुद तो आई ही साथ ही अपने 6 साल के बेटी को लेकर भी आई है। महिला का नाम पोलाक बारबरा (47 ) है। वहीं युवक का नाम शादाब (35) है। महिला फिलहाल अपने प्रेमी के घर पर रह रही है।


विदेशी महिला को देखने घर पर उमड़ रही लोगों की भीड़
प्रेमिका का उसके पति से तालाक हो गया है। अब वह चाहती है शादाब उससे शादी करे और उसके साथ उसके देश में सेटल हो जाए। दोनों ने साल 2021 में इंस्टाग्राम पर बात करना शुरू किया था। प्रेमिका ने बताया कि उसने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया। वीजा कुछ दिन पहले आया। फिर क्या था मैं उड़ कर भारत आ पहुंची। कुछ दिनों तक होटल में रही। फिर वह प्रेमी के गांव हजारीबाग में रह रही है। वहीं विदेशी महिला को देखने के लिए शादाब के घर में हर रोज सौकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे वह परेशान हो उठी है।


प्रेमी ने घर में लगा दी 2 एसी 
पोलैंड से आने के बाद पोलाक बारबरा को भारत में थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विदेश से वह आ तो गई लेकिन यहां की गर्मी से वह काफी परेशान हो गई। फिर क्या था प्रेमी ने तुरंत घर में 2 एसी लगा दी। इतना ही नहीं प्रेमिका घर पर बोर न हो इसके लिए तुरंत कलर टीवी भी खरीद लिया। अभी वह आराम से रह रही है। खास बात यह है कि बराबरा अपनी प्रेमी की घरेलू काम में हाथ में बांटा रही है। दोनों साथ में गाय का गोबर उठाते हैं। कचरा साफ करते हैं।


शादाब को पोलैंड ले जाना चाहती है बारबरा
विदेशी महिला के गांव पहुंचने की खबर पाकर हजारीबाग मुख्यालय के डीएसपी राजीव कुमार और इलाके के दारोगा अभिषेक कुमार ने खुटरा पहुंचकर बारबरा से बातचीत की। आलाअधिकारियों के पहुंचने के बाद बारबरा ने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया। बारबरा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी। उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें। बारबरा वहां नौकरी करती हैं। उनके पास बंगला- गाड़ी सब कुछ है। शादाब ने हार्डवेयर नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है। उनका कहना है कि वह करियर की तलाश में वह पोलैंड जाना चाहता है। उसकी भी इच्छा है कि बारबरा के साथ उसकी शादी हो जाए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N