logo

Health : गर्मी में होठों का ऐसे रखें खयाल, आजमायें ये शानदार टिप्स

lips-1280x720.jpg


डेस्क: 

फटे होठों की शिकायत बनी ही रहती है। फटे होंठ दिखते भी बुरे हैं। उन पर खास ध्यान देना जरूरी है। होठों का लाल हो जाना, पपड़ी निकलना या रूखे पड़ना इसकी निशानी है कि आपके होंठों को केयर की जरूरत है। इसके मुख्य कारण हैं एलर्जी, सिगरेट पीना, होंठ चाटना, पानी की कमी। जानिए, कैसे रखें इसका ख्याल। किसी भी मौसम में होठ फट सकते हैं। 


शहद
शहद होंठों को चिकना रखता है इसलिए दिन में कई बार शहद को होंठों पर लगाते रहें। चाहें तो ग्लिसरीन औऱ शहद का प्स्ट बना लें और सोने से पहले लगा लें। सुबह तक होंठ मुलायम हो जाएंगे।

चीनी और शहद
एक चम्मच चीनी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को होंठ पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हल्की हल्की अंगूलियों से होंठों को घिसें। इस तरह डेड सेल्स हठते हैं। गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

खीरे
खीरे का छोटा सा टुकड़ा अपने होंठों पर हल्के से रगड़ लें ताकि उसका रस लग जाए। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से होंठ साफ कर लें। इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।

पानी 
सबसे जरूरी बात, पानी खूब पिएं। सबसे बड़ी वजह होती है पानी की कमी। पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं। सोने से पहले भी कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।

नारियल का तेल 
इसी तरह दिन में 2-3 बार नारियल का तेल होंठों पर रगड़ना न भूलें। चिकनाहट बनुी रहती है तो होंठ जल्दी ठीक होते हैं।

गुलाब की पत्तियों 
एक मुट्ठी गुलाब की पत्तियों को धो कर कुछ घंटों के लिए दूध में भिगो दें। फिर पत्तियों को इस तरह मसल दें कि गाढ़ा पेस्ट सा बन जाए। इस पेस्ट को रात और दिन में 2-3 बार सूखे होंठों पर लगाएं।