जामताड़ा
Jamtara News: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मेझिया पंचायत अंतर्गत मेझिया गांव की रहने वाली 70 वर्षीय असहाय बुजुर्ग महिला सावित्री राय (Savitri Rai) की बदहाली की खबर ‘द फॉलोअप’ में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर का संज्ञान लेते (ImediatE Action) हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (Ravindra Nath Mahto) ने जामताड़ा डीसी को बुजुर्ग महिला (Old Age) को जल्द से जल्द हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध (Government Help) कराने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति की मौत के बाद जर्जर घर में रहने को मजबूर थीं सावित्री
दरअसल, पति के निधन के बाद सावित्री राय अकेले जीवनयापन कर रही हैं। वह जर्जर घर में रहने को मजबूर हैं। सरकारी राशन के अलावा उन्हें अब तक विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या आवास योजना जैसी किसी भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका था। योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्होंने पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक कई चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
.jpeg)
खबर के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
शनिवार को ‘द फॉलोअप’ ने “70 साल की इस बुजुर्ग को नहीं मिलता सरकारी योजनाओं का लाभ, जर्जर घर में रहने को मजबूर” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर सामने आने के बाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर खबर को टैग करते हुए जामताड़ा डीसी को यथाशीघ्र हर संभव मदद सुनिश्चित करने और इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया।
.jpeg)
डीसी के निर्देश पर बीडीओ ने शुरू की कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जामताड़ा बीडीओ अवेश्वर मुर्मू को सावित्री राय तक तत्काल सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीडीओ ने बुजुर्ग महिला से संपर्क साधा और उन्हें जल्द से जल्द आवास एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ की आस लगाए बैठीं सावित्री राय को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।