logo

अजब-गजब : दूल्हे ने परिजनों से फोन पर बात कराने से किया इंकार, बीच रास्ते से मायके लौटी दूल्हन

shadi3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आपने अक्सर बहुत सी शादियों को टूटते देखा होगा, लेकिन इस शादी के मामले में कुछ ऐसा हुआ है जिसे आप सुनते ही दंग रह जाएंगे। बिहार के समस्तीपुर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दूल्हन महज 3 किलोमीटर बाद मायके लौट आई। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दूल्हन ससुराल जाने से इंकार कर रही थी। अब चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।दरअसल दूल्हन को दूल्हे ने उसके परिजनों से बात नहीं कराई तो उसने गाड़ी रुकवाया और चिल्लाने लगी। लड़की ने शोर मचा दिया कि मुझे 8-10 लड़के किडनैप कर ले जा रहे हैं। दूल्हन का नाम रीता कुमारी (21) का कहना है कि वो दूल्हे प्रदीप कुमार (25) है। दूल्हन के हल्ला करने के बाद स्थानीय लोगों तुरंत लड़की के मायके वालों को बुलाया।


लड़की के भाई की बिगड़ी तबीयत
मामले की जानकारी देते हुए दूल्हे के मौसा ने बताया कि शुक्रवार रात विवाह काफी अच्छे से संपन्न हुआ। सुबह लड़की की विदाई करवाई गई। लड़की के साथ उनका छोटा भाई भी आया था। लड़की के घर से करीब 3 किलोमीटर आगे लड़की के भाई के की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद लड़की ने गाड़ी रोकने को कहा। इसके साथ ही उसने दूल्हे को कहा कि उसकी उसके घरवाले से बात करवा दे लेकिन दूल्हे ने उसे मोबाइल देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन गाड़ी से नीचे उतरी और सड़क किनारे ड्रामा शुरु कर दिया।


वापस मायके आई दूल्हन
लड़की सड़क किनारे खड़े होकर शोर मचाने लगी कि उसे अगवा कर लिया गया है। 8-10 लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। आस-पास से गुजर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद तुरंत लड़की के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया। दुल्हन के पिता अशोक पासवान ने आपहरण की बातों से इनकार किया है। वहीं लड़की को काफी समझाया गया कि वह ससुराल चली जाए। लेकिन उसने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया और मायके लौट आई। वहीं दूसरे ओर गांववालों लड़की के प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT