रांची:
Ranchi News:रांची (Ranchi) में दिनदहाड़े एक 12 वर्षीय छात्रा (12-Year-Old Girl Student) को अगवा (Kidnapping) करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा कोचिंग (Coaching) के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार (Bike-Borne) एक युवक ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध (Resistance) करने पर आरोपी (Accused) ने उसके साथ गाली-गलौज (Abuse) की और जान से मारने की धमकी (Death Threat) दी। हालांकि, छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोग (Local Residents) मौके पर जुट गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस (Police) के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर मामले की जांच (Investigation) शुरू कर दी है।

कोचिंग जाने के दौरान हुई घटना
मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मोरहाबादी इलाके में रहने वाली छात्रा रविवार सुबह करीब आठ बजे करमटोली से जेल चौक होते हुए लालपुर स्थित एक संस्थान में कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान करमटोली और जेल चौक के बीच बाइक सवार एक युवक उसके पास पहुंचा और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगा।
.jpeg)
विरोध करने पर बाल पकड़कर खींचा
छात्रा की ओर से थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, जब उसने आरोपी का विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने छात्रा के बाल पकड़कर खींचे और गलत नीयत से उसके शरीर को भी छुआ। घटना के बाद छात्रा ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
भोजपुर का रहने वाला है आरोपी
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर लालपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गोलू कुमार के रूप में की है। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल रांची में किराये के मकान में रहता है। छात्रा ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।