logo

गिरडीह में 1.50 लाख रुपये के विवाद में छात्रा की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; दंपती गिरफ्तार

गिरडीह में 1.50 लाख रुपये के विवाद में छात्रा की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; दंपती गिरफ्तार

गिरिडीह: 
Girdih News:
गिरिडीह में चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बंधखारो निवासी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

रेलवे पटरी के पास मिला था युवती का शव
एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि 20 सितंबर 2026 को चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 335/31 के नजदीक एक अज्ञात महिला का शव मिला था। इस मामले में गोमो रेल थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया था। बाद में बगोदर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया। एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

छह-सात साल से संपर्क में था आरोपी
पुलिस के अनुसार, विनोद मंडल पिछले छह-सात वर्षों से लक्ष्मी कुमारी के संपर्क में था और उसकी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करता था। लक्ष्मी आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए विनोद से डेढ़ लाख रुपये मांग रही थी। पुलिस का दावा है कि इसी रकम को लेकर हुए विवाद के बाद विनोद ने हत्या की योजना बनाई।

सुनसान कमरे में गला दबाकर हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को लक्ष्मी को बुलाकर एक सुनसान कमरे में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर चिचाकी रेलवे पटरी पर रख दिया गया, ताकि मामला रेलवे दुर्घटना का लगे।

दंपती गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मामले में विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags - Giridih NewsCrime NewsPolice ArrestJharkhandMurder Case