logo

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बोले- आज पूरे भारत के लिए गौरव का दिन

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बोले- आज पूरे भारत के लिए गौरव का दिन

रांची: 
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पहुंचकर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत के लिए गौरव का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा ने मानवता की राह दिखाई है। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर रहा झारखंड
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड के लिए विशेष महत्व रखती है। उनका संघर्ष और बलिदान राज्य की पहचान एवं गौरव से जुड़ा है। स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोग धरती आबा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। झारखंडवासी इस विशेष अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Tags - Jharkhand Foundation DayBirsa Munda JayantiHemant SorenKalpana Soren