logo

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच : रांची में होने वाले वनडे की सभी टिकटें बिकी, आज से काउंटर बंद 

JSCA-Stadium-3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच के सभी टिकटों की बिक्री हो चुकी है। टिकट बिक्री शुरू होने के बाद लगातार दो दिनों से स्टेडियम के काउंटरों पर काफी भीड़ उमड़ रही थी। इसी बीच JSCA ने साफ कर दिया है कि अब मैच की सभी टिकटें पूरी तरह बिक चुके हैं। अब टिकट काउंटर नहीं खोले जाएंगे।
JSCA ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दर्शकों से मिली अपार प्रतिक्रिया के बीच सभी टिकटें कुछ ही समय में बिक गईं। स्टेडियम के बाहर रात से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं, जहां सभी लोग टिकट पाने के लिए घंटों ठंड में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सभी टिकटें अब बुक हो चुकी हैं।
इस बार रांची में खेले जाने वाला मताच बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। इस बार टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट कोहली बुधवार की सुबह रांची पहुंचे। वहीं रोहित शर्मा बुधवार की देर शाम रांची पहुंचे। बता दें कि 30 नवंबर को JSCA स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला होना है, जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar JSCA stadium news one-day cricket match news