झारखंड/ वेदर:
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शाम ढलते ही हल्की ठंड और सुबह-सुबह सिहरन महसूस होने लगी है। कई जिलों में तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 27 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह धुंध, दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर तक झारखंड के कई इलाकों में सुबह के समय धुंध और कुहासा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
27 और 28 अक्टूबर को बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय बादल और कुहासा भी देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों को माना जा रहा है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने की संभावना है।
.jpeg)
लातेहार में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण राज्य के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ सकता है।
.jpeg)
आसमान साफ रहने से रात में गिर रहा पारा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद से आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन के समय सूरज की गर्मी से धरती की सतह गर्म होती है, लेकिन रात में यह गर्मी तेजी से बाहर निकल जाती है। इसके कारण न्यूनतम तापमान नीचे आने लगता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। फिलहाल झारखंड में हल्की ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश होने पर सुबह और शाम की सिहरन बढ़ सकती है।