logo

नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट, बॉर्डर होंगे सील; अपराधियों पर होगी पैनी नजर

manju1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही जिला प्रशासन अब अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी बीच रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा चुनाव से पहले जिले का बॉर्डर सील किया जायेगा। साथ ही अपराधिक छवि वालों पर पैनी निगाह भी रखी जाएगी। इसे लेकर सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया है। ताकि अपराधिक गतिविधियों पर रोक लग सके और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो।
उपायुक्त द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बीडीओ और सीओ को शांति समिति के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उत्पाद विभाग को भी छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने जनता से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि कहीं पर अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलती है तो अबुआ साथी के मोबाइल नंबर 9430328080 पर सूचना दें।
बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर भी विशेष जोर दिया गया। जहां सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना में घायल को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए गुड समेरिटन (अच्छे नागरिक) योजना के तहत रांची में सिल्ली थाना क्षेत्र के तीन एवं मांडर थाना क्षेत्र के चार व्यक्तियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
डीसी ने सभी अंचलों और थानों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के गुड समेरिटन से संबंधित रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। इसके अलावा ट्रैफिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसी ने रिंग रोड के सभी कट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वहीं अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों की जीपीएस (GPS) मैपिंग करने का आदेश दिया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar ranchi dc news ranchi dc khabar